
बीकानेर। समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने बताया कि श्री संत शिरोमणि जोत भारती जी की 69वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शिवबाड़ी स्थित जोत भारती जी के धोरे पर परम पूज्य संतोष सागर जी महाराज के सान्निध्य में शिव पुराण कथा का आयोजन 14 से 20 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी।
कथा के प्रथम दिन यजमान ओम सिंह एवं उनकी पत्नी रहे। संतोष सागर महाराज ने वंदना, मंगलाचरण एवं व्यास पीठ पूजन के साथ कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने शिव पुराण के महत्व और कथा श्रवण के नियमों पर प्रकाश डाला।
महाराज ने कहा कि पुराण का अर्थ है जो कभी पुराना न हो और सदैव नवीन रहे। शिव पुराण में 34 हजार श्लोक हैं। कथा श्रवण से मनुष्य को सद्गुणों की ओर बढ़ने और जीवन को नई दिशा देने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में किशनजी, गोपाल कुमावत, मनोज जोशी, वेद प्रकाश, गोपाल भेरू, राजू कुमावत सहित आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।