बीकानेर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरयूसीसी की बैठक आयोजित

Description of image

 

शुक्रवार (14.08.26) को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, बीकानेर के सभागार में चतुर्थ मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल ने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बीकानेर मंडल की प्रमुख उपलब्धियों, वर्तमान में चल रही परियोजनाओं तथा भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। बैठक के सचिव मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा समिति के सदस्यों का मंडल रेल प्रबंधक से परिचय कराया।

बैठक में समिति के सदस्यों ने यात्री सुविधाओं में वृद्धि, स्वच्छता, रेल लाइनों के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण, नई ट्रेनों के संचालन, विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव, समय पालन, संरक्षा, रेल परियोजनाओं, तथा मंडल के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की l मंडल रेल प्रबंधक ने सदस्यों द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के डिजिटल विकास से संबंधित प्रयासों की जानकारी देते हुए रेल राजस्व में वृद्धि के संबंध में भी समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। मंडल की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी पाकर समिति के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा यात्री सुविधाओं में वृद्धि एवं रेलवे द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया।

बैठक के अंत में समिति के सचिव मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, भविष्य में भी रेलवे के विकास एवं यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए इसी प्रकार सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में समिति के सदस्य अनिरुद्ध दाधीच, आकाश फ्रेंड, मधुरिमा सिंह, पवन कुमार, हरमेश कुमार, दीपचंद महला, गंगाराम मेघवाल, हर्ष कंसल, नरसिंह सेवग, सुनील हर्षवाल, अनन्तवीर जैन, श्री हरीश गोस्वामी सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर मुकेश यादव,सीनियर डीएसटीई रणसिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व) विष्णु चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दक्षिण) अमन अग्रवाल सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन शुरू, संतोष सागर महाराज ने बताया कथा का महत्व

बीकानेर। समाजसेवी नित्यानंद पारीक ने बताया कि श्री संत शिरोमणि जोत भारती जी की 69वीं पुण्य…