कृषि शिक्षा, अनुसंधान में सहयोग के लिए एसकेआरएयू तथा चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

 

बीकानेर, 29 अक्टूबर। कृषि क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरएयू) ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत दोनों विश्वविद्यालय अपने यहां उपलब्ध संसाधनों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन साझा करने के साथ- साथ अनुसंधान और शैक्षणिक सुविधाओं के उपयोग में सहयोग कर सकेंगे।

इस एम ओ यू से दोनों विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा कृषि क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियां भी साझा होंगी, जिससे क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे।

 

हिसार में हुए इस एम ओ यू में एसकेआरएयू के कुलगुरु डॉ. आरबी दुबे तथा सीसीएसएचएयू के कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

 

अनुसंधान निदेशक डॉ. एन के शर्मा ने बताया कि इस एमओयू के माध्यम से दोनों विश्वविद्यालयों के संसाधनों का बेहतरीन उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। एम ओ यू से दोनों विश्वविद्यालयों के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य साझा करने, फैकल्टी तथा स्टूडेंट एक्सचेंज प्रोग्राम चलाने का मार्ग प्रशस्त होगा। एम ओ नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप इस समझौते से उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग होगा। साथ ही विद्यार्थियों और शोधार्थियों को ज्ञान, अनुभव एवं अनुसंधान के नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे कृषि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही कृषि क्षेत्र में नवाचार और तकनीकी विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर सीसीएसएचएयू के अनुसंधान निदेशक डॉ राजवीर गर्ग , रजिस्ट्रार सहित अन्य डीन डायरेक्टर्स उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नशे से दूरी और स्वस्थ जीवनशैली का संकल्प दिलाया, डूंगर कॉलेज में NSS शिविर के तहत हुई स्वयंसेवकों की शुगर जाँच

बीकानेर, 30 अक्टूबर। राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के त…