अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा हिसार, हाँसी, मंडी आदमपुर, सिरसा, भट्टू, कालांवाली, रामां, मंडी डबवाली स्टेशनों का दौरा

Description of image

बीकानेर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेन्द्र चौधरी ने मंडल के हिसार, हाँसी, मंडी डबवाली, सिरसा, भट्टू, कालांवाली, रामां, मंडी आदमपुर, मंडी डबवाली स्टेशनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, परिचालन एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने हिसार स्टेशन पर आयोजित संरक्षा संवाद कार्यक्रम में रेलकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने रेल संचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कर्मचारियों को नियमों एवं संरक्षा प्रावधानों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन के लिए प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी का पूरी सजगता एवं सावधानी के साथ निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कर्मचारियों से कार्य के दौरान सतर्क रहने, निर्धारित संरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने का आह्वान किया। साथ ही, संरक्षा से संबंधित विषयों पर कर्मचारियों से सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने रेल संचालन में शॉर्टकट नहीं अपनाने एवं लाल सिग्नल (SPAD-signal passed at danger) को किसी भी स्थिति में पार नहीं करने के सख्त निर्देश दिए ।

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने हिसार स्टेशन पर वॉशिंग लाइन एवं सिक लाइन का भी निरीक्षण किया तथा यहां रेल परिचालन एवं कोच अनुरक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुरक्षण कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन एवं परिचालन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में विद्यार्थियों को सिखाए संकट के संकेत पहचानने और समय पर सहयोग देने के तरीके

  बीकानेर, 8 अक्टूबर। मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग, पीबीएम अस्पताल तथा राष्ट्रीय म…