
रेलवे द्वारा नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर-हावड़ा रेलसेवा का 11 अक्टूबर 2026 से 26 अक्टूबर 2026 तक विन्ध्याचल स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 12307/22307, हावड़ा-जोधपुर/बीकानेर रेलसेवा दिनांक 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक विन्ध्याचल स्टेशन पर 11.03 बजे आगमन एवं 11.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 12308/22308, जोधपुर/बीकानेर-हावड़ा रेलसेवा उक्त अवधि में विन्ध्याचल स्टेशन पर 16.35 बजे आगमन एवं 16.37 बजे प्रस्थान करेगी।