मंडल अस्पताल लालगढ़ एवं राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष आयुर्वेद जागरूकता सेमिनार आयोजित

Description of image

गुरुवार (17.09.26) को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर के सभागार में मंडल अस्पताल लालगढ़ एवं राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष आयुर्वेद जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

सेमिनार का विषय “अवेयरनेस टॉक—दिनचर्या, पारंपरिक हर्बल उपचार एवं आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेदिक पोषण का महत्व” रहेगा। कार्यक्रम में आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या, खान-पान, व्यायाम तथा आयुर्वेदिक पोषण के महत्व पर जानकारी प्रदान की जाएगी।

सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र सिंह भाटी, सहायक निदेशक, बीकानेर क्षेत्र, आयुर्वेद विभाग तथा डॉ. दीपिका शर्मा, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, राजकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, बीकानेर रहे।

कार्यक्रम में बताया जाएगा कि आयुर्वेद केवल प्राचीन चिकित्सा पद्धति ही नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं निरोगी जीवन जीने की समग्र पद्धति है। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव, जैसे नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसके साथ ही ऋतुचर्या के महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। मौसम के अनुसार खान-पान एवं दिनचर्या में आवश्यक बदलाव करने से मौसमी बीमारियों से बचाव, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने तथा शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता मिल सकती है। योग एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों को भी स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जाएगा।

रेलवे जैसे महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारीपूर्ण संगठन में कार्यरत कर्मचारियों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, एकाग्रता एवं समर्पण के साथ कर सकते हैं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (सामान्य) आदित्य लेघा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (लालगढ) डॉ.असीम कुमार, डॉ आशु मलिक, DEE मूलचंद शर्मा सहित अनेक रेलवे अधिकारी, डॉक्टर एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

HMEL में LPG लीकेज की काल्पनिक स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित

बीकानेर रेल मंडल पर संरक्षित रेल संचालन हेतु, आपातकालीन स्थिति में कार्मिकों के बेहतर प्रद…