रामदेवरा मेले के लिए 12 से स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Description of image

बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से 12 सितंबर से रेलगाड़ी संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12 से 26 सितंबर तक 15 ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित होगी। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मेले में आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार मेला स्पेशल श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन राजियासर, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा और लालगढ़ होते हुए शाम 7.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल पोकरण से रात 8.45 बजे रवाना होगी और रामदेवरा में रात 9.15 से 9.25 बजे तक ठहराव के बाद सूरतगढ़ सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। यहां से 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में 17 कोच होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गुरुवार से शुरू होगा ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’, पहले दिन घर-घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया

बीकानेर, 16 सितम्बर। राज्य में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने, व…