नोखा में खाद्य मंत्री की मैराथन जनसुनवाई: सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Description of image

बीकानेर, 15 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने बुधवार को नोखा नगर पालिका सभागार में आयोजित मैराथन जनसुनवाई के दौरान आमजन की पीड़ा सुनी और इनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

जिला के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस जनसुनवाई में नोखा शहर और आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोग आए।

जनसुनवाई के दौरान कई लाभार्थियों ने पानी, बिजली, सड़क, आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित नशे के खिलाफ कार्यवाही जैसे प्रकरण रखे। मंत्री श्री गोदारा ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

श्री गोदारा ने कहा कि अधिकारी अतिरिक्त संवेदनशीलता के साथ प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निस्तारण करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जनता से जुड़े मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से ग्राम पंचायत, तहसील तथा जिला स्तर पर नियमित जनसुनवाई आयोजित की जा रही हैं। इन जनसुनवाईयों के माध्यम से लोगों को सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे समस्याओं का शीघ्र समाधान संभव हो पा रहा है। दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई जनसुनवाई देर शाम तक चली।

*अधीक्षण अभियंता शुक्रवार को लेंगे बैठक, त्रुटियां हुई दूर, एनएफएसए में नाम जुड़ने की राह हुई आसान*

खाद्य मंत्री की जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल सप्लाई से जुड़ी अनेक समस्याएं रखी। जिन्हें गंभीरता से लेते हुए श्री गोदारा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को शुक्रवार को नोखा के सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं की बैठक लेकर समस्याओं का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान राशन कार्ड में त्रुटियों के कारण लंबे समय से एनएफएसए में नाम जुड़वाने से वंचित लोगों की त्रुटियां हाथोंहाथ दूर की गई, जिससे इनके नाम एनएफएसए में जुड़ने की राह आसान हुई। इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। जनसुनवाई में 500 से ज्यादा लोग पहुंचे जिनकी परिवेदना सुनकर निराकरण के निर्देश दिए गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, नागणेची जी मंदिर परिसर में सफाई

बीकानेर,दिनांक 18.4.2026 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष पर …