योगा फॉर हेल्दी एजिंग” की थीम पर आयोजित होगा योग दिवस

Description of image

बीकानेर, 9 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ”योगा फॉर हेल्दी एजिंग”थीम पर राज्य में प्रत्येक जिले, ब्लॉक, ग्राम पंचायत सभी निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थानों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रातः 6 से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस आयोजन को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में बैठक ली। जिसमें संबंधित विभागों के सचिव, संभागीय आयुक्त व सभी जिला कलेक्टर वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे।

 

बैठक में मुख्य सचिव ने योग दिवस के व्यापक आयोजन एवं योग संगम पोर्टल https://yoga.ayush.gov.in/yoga-sangam पर अधिक से अधिक पंजीकरण के साथ पूर्ण सहभागिता के संबंध में सभी विभागों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देश दिये। साथ ही, उक्त आयोजन के लिए 21 जून को सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों व महाविद्यालयों को खोले जाने, सभी चिकित्सा व नर्सिंग महाविद्यालयों में योग का आयोजन करने के साथ ही सभी कारागृहों, पुलिस थानों पर भी आयोजन करने एवं योग संगम पर पंजीकरण कराने व योग के उपरान्त प्रतिभागियों की संख्या एवं फोटो अपलोड करने के निर्देश प्रदान किये ।

 

मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिले में प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं राज्य में यूनेस्को द्वारा निर्धारित वर्ल्ड हेरिटेज साईट्स पर योग दिवस पर आयोजन किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानीय आमजनों को सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करें।

 

उक्त आयोजन के दिन ही NEET की परीक्षा होने से इस परीक्षा को सफल एवं सुरक्षित आयोजित किये जाने के संबंध में एहतियात के साथ आयोजन किये जाने हेतु भी कलेक्टर को निर्देशित किया गया। साथ ही, सभी सहभागी विभागों एवं जिला कलेक्टरों को योग दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जाने एवं समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के संबंध में निर्देशित किया गया एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की भावना को ध्यान में रखते हुए व्यापक आयोजन एवं गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी योग दिवस के आयोजन में देश में अग्रणी रहने के संबंध में निर्देशित किया गया।

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम

आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार पारीक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सुबह 6 से 8 बजे तक भव्य रूप से किया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

10 जून को जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर होगा गैर आवासीय प्रशिक्षण

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून को प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर एक दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में शारीरिक शिक्षकों को योग दिवस के निर्धारित प्रोटोकॉल, सामान्य योग अभ्यास एवं आयोजन संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संभागीय आयुक्त कार्यालय में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, एडीएम प्रशासन श्री उम्मेद सिंह रतनू,आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ पवन पारीक, सहायक निदेशक श्री रिणमल सिंह राठौड़, सहायक निदेशक डॉ जितेन्द्र भाटी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

AE HAALO 2.0 की धूम, 12 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की शाम; सीमित पास शेष

बीकानेर। गरबा और डांडिया के रंगों से सराबोर होने के लिए बीकानेर तैयार है। शहर में गरबा प्र…