जयपुर में डॉ. सतीश पूनिया से मिले बीकानेर के भाजपा नेता, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

बीकानेर/जयपुर, 24 अक्टूबर 2026। बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जयपुर पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने डॉ. पूनिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

 

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने डॉ. पूनिया का आत्मीय अभिनंदन कर उनके साथ शिष्टाचार भेंट की।

 

इस अवसर पर बीकानेर के भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. सतीश पूनिया का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने डॉ. पूनिया के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पोकरण में निःशुल्क भोजन सेवा, आशापुरा सेवा समिति की पहल

बीकानेर। रामदेवरा दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से आशापुरा सेवा स…