रेलवे कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, लालगढ़ स्टेशन पर गूंजा मांगों का मुद्दा

बीकानेर। भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की ओर से आयोजित चेतावनी सप्ताह के तहत 24 अक्टूबर को शाम 7:15 बजे लालगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और मांगें पूरी करने की अपील की।

 

प्रदर्शन में रेलवे कर्मचारियों के बोनस में न्यायसंगत वृद्धि, अंतरिम राहत राशि का शीघ्र भुगतान, आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक मूल वेतन एवं मूल पेंशन पर 30 प्रतिशत अंतरिम राहत देने तथा आठवें वेतन आयोग को जल्द लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

 

संघ की ओर से 22 से 26 अक्टूबर तक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद 27 अक्टूबर को डीआरएम एवं सीडब्ल्यूएम कार्यालयों पर तथा 28 अक्टूबर को जयपुर मुख्यालय पर प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री एवं चेयरमैन, रेलवे बोर्ड के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे।

 

प्रदर्शन में संघ के महामंत्री मुकेश शर्मा, आदराम स्वामी, रमेश, सचिन, सतीश, राजकुमार, मुकेश पलसानिया और बाबूलाल सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी शामिल हुए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में बनेगा परशुराम ज्ञानपीठ की तर्ज पर ‘प्रज्ञान भवन’, विप्र फाउंडेशन ने बनाई कार्ययोजना

बीकानेर, 24 अक्टूबर। विप्र फाउंडेशन, जोन-1बी, बीकानेर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक शनिवार को…