बीकानेर। रामदेवरा दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से आशापुरा सेवा समिति, रतानी व्यास चौक, बीकानेर की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर पोकरण स्थित माँ आशापुरा मंदिर में निःशुल्क भोजन व्यवस्था की गई है। सेवा शिविर को बीकानेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र व्यास एवं ज्योतिषाचार्य पंडित भगवानदास व्यास ने रवाना किया।
शिविर का संचालन समिति के संरक्षक मंडल के पूनमचंद व्यास, श्रीलाल व्यास, ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र व्यास, लक्ष्मण व्यास, युगल नारायण व्यास एवं शिव रंगा करेंगे।
इस सेवा कार्य में लक्ष्मण सेवग, राहुल व्यास, गड़ा महाराज, जितेंद्र रेड व्यास, गिरिराज व्यास, विनोद व्यास, पंडित संतश्री अश्विनी, सुनील शर्मा, शिवजी व्यास, एल.एन. व्यास, बालमुकुंद, अमर व्यास, किशनलाल, लाडू व्यास एवं कन्हैयालाल सहित अन्य सेवादार अपनी सेवाएं देंगे। समिति की इस पहल का उद्देश्य रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन उपलब्ध कराकर सेवा एवं सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना है।
