बीकानेर/लूणकरणसर। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष सघन अभियान के तहत लूणकरणसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय की ओर से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे एक दिवसीय विशेष सघन अभियान ‘नशा मुक्त भारत’ के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश तथा पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा और लूणकरणसर वृत्ताधिकारी श्री रणवीर सिंह के निकट सुपरविजन में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद बिश्नोई के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
गश्त के दौरान पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने कालवास रोड, लूणकरणसर पर गश्त के दौरान आरोपी पूनम पुत्र रेंवताराम, जाति जाट, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, लूणकरणसर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
नशे के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच
पुलिस गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और उसकी आपूर्ति श्रृंखला के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही, इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धर्मवीर, कांस्टेबल विद्याधर नंबर 1343, कांस्टेबल वीरेन्द्र कालेर नंबर 1366 तथा कांस्टेबल महावीर, डीआर नंबर 611 शामिल रहे।
