एमडी ड्रग्स पर पुलिस का शिकंजा, 4.39 ग्राम मेफेड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार

बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4.39 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री मृदुल कच्छावा एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा वृत्ताधिकारी वृत्त सदर श्री आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार के निर्देश पर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

 

गश्त के दौरान आरोपी को पकड़ा

 

पुलिस टीम ने बीकानेर स्थित स्पोर्ट्स स्कूल के सामने गश्त के दौरान आरोपी सोनू पुत्र उमरदीन, उम्र 29 वर्ष, निवासी पानी की टंकी के पास, भुट्टों का बास, बीकानेर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.39 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

 

मामले की जांच उपनिरीक्षक राजकुमार, पुलिस थाना बीछवाल, बीकानेर को सौंपी गई है।

 

मादक पदार्थ के नेटवर्क की पड़ताल जारी

 

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह राठौड़, कांस्टेबल बबलू अली नंबर 1524 तथा कांस्टेबल पवन चंद डीआर नंबर 622 शामिल रहे।

 

बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

टेंट हाउस एसोसिएशन सजाएगी बीकानेर, दीपावली पर चौराहों पर बिखरेगी रोशनी

बीकानेर, 26 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न सार्वजनिक…