पंचायती राज चुनाव-2026: तृतीय चरण में नाम वापसी के बाद रहे 226 अभ्यर्थी

 

बीकानेर, 26 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रीडी पंचायत समितियों के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए सोमवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 226 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में रह गए हैं।

 

नाम वापसी के दिन सोमवार को लूणकरणसर पंचायत समिति में 15, रीडी में 6 तथा श्रीडूंगरगढ़ में 5 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लिए गए। इसके बाद लूणकरणसर पंचायत समिति में 82, रीडी में 67 और श्रीडूंगरगढ़ में 77 अभ्यर्थी शेष रहे हैं।

 

तृतीय चरण के तहत 2 नवंबर को मतदान दलों की रवानगी होगी। पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए 3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।

 

पंच एवं सरपंच पदों के लिए 4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी तथा 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उप सरपंच का चुनाव 6 नवंबर को होगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

टेंट हाउस एसोसिएशन सजाएगी बीकानेर, दीपावली पर चौराहों पर बिखरेगी रोशनी

बीकानेर, 26 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर बीकानेर शहर के प्रमुख चौराहों और विभिन्न सार्वजनिक…