बीकानेर, 30 अक्टूबर। इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP) के पदों को बीकानेर संभाग से बाहर हनुमानगढ़ स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर IGNP संघ ने विरोध दर्ज करवाते हुए मुख्य अभियंता विवेक गोयल को ज्ञापन सौंपा।
गुरविन्दर सिंह की अध्यक्षता में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि IGNP के किसी भी कैडर का पद बीकानेर संभाग से बाहर स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। संघ ने इस संबंध में अपनी आपत्ति दर्ज करवाते हुए पदों को यथावत रखने की मांग की।
इस पर मुख्य अभियंता विवेक गोयल ने संघ की बात पर सहमति जताते हुए आश्वासन दिया कि IGNP के किसी भी कैडर की पोस्ट बीकानेर संभाग से बाहर नहीं जाएगी।
इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष कान सिंह चौहान, विजय सिंह निर्वाण, डालूराम भार्गव, कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुप्ता, गजेंद्र सोनगरा, सवाई सिंह, नरेंद्र सिंह, बद्रीनारायण, धर्मेंद्र सिंह सहित संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संघ ने परियोजना के पदों को बीकानेर संभाग में ही बनाए रखने की मांग को लेकर अपना पक्ष मजबूती से रखा।
