अनुपस्थित रहने पर होगी सख्त कार्यवाही, संबंधित कार्यालयाध्यक्ष भी होगा जिम्मेदार

 

बीकानेर, 12 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण में नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति की 92 ग्राम पंचायतों में मतदान होंगे। इसके लिए रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतों और कार्मिकों को मतदान केन्द्रों का आवंटन गुरुवार को हुए तृतीय रेंडमाइजेशन के दौरान एनआईसी परिसर में किया गया।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और पर्यवेक्षक श्री नवनीत कुमार इस दौरान मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान यदि कोई कार्मिक अनुपस्थित रहा तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यालयाध्यक्ष इसके लिए जिम्मेदार होंगे तथा वे भी मतदान दल में नियुक्त कार्मिक को पाबंद करेंगे।

 

चौथे चरण में नोखा की 40, पांचू की 28 एवं जसरासर की 24 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इन ग्राम पंचायतों के लिए कुल 92 रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें गुरुवार को आवंटित की गई। इसी क्रम में नोखा के 170, पांचू के 153 एवं जसरासर के 103 सहित कुल 426 केन्द्रों में जाने वाले कार्मिकों का निर्धारण भी किया गया। प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन अधिकारी सहित मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ नियुक्त किए गए हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा भी मौजूद रहे।

 

*अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात होगी मतदान दलों की रवानगी*

 

चैथे चरण में नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समिति क्षेत्रों के जिला परिषद के 10 तथा तीनों पंचायत समितियों के 59 सदस्यों सहित पंच एवं सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। तीनों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1 लाख 61 हजार 994 पुरुष एवं 1 लाख 43 हजार 679 महिला मतदाता शामिल हैं।

 

चौथे चरण में 92 ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए कुल 426 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मतदान दलों की रवानगी शुक्रवार, 13 नवंबर को प्रातः 7ः30 बजे अंतिम प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से आवंटित ग्राम पंचायतों एवं मतदान केंद्रों के लिए होगी। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 15 नवंबर को तथा मतदान 16 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। वहीं, 17 नवंबर को उप-सरपंच का चुनाव होगा।

—–

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 ग्राम अफीम और 266 ग्राम डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

  बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करों …