मुरलीधर कॉलोनी में तीन भूखण्डों पर कब्जे की तैयारी! महिलाओं की शिकायत पर बीडीए हरकत में, तहसीलदार ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

 

बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में तीन भूखण्डों पर कथित अवैध अतिक्रमण और निर्माण की शिकायत को लेकर दो महिलाओं ने बीकानेर विकास प्राधिकरण के तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीए के तहसीलदार ने तुरंत एक्शन लिया और बीडीए ने जेईएन को शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

ज्ञापन में पार्वती पत्नी सुभाषचन्द्र एवं सरोज व्यास पत्नी किशन गोपाल व्यास ने बताया कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भूखण्ड संख्या 5-F-32 और 5-F-34 उनके नाम पट्टाशुदा आवंटित हैं। इन दोनों भूखण्डों के बीच 5-F-33 भी स्थित है। उनका आरोप है कि तीनों भूखण्डों पर कुछ लोग निर्माण सामग्री डलवाकर अवैध कब्जा करने की तैयारी कर रहे हैं। समय रहते कार्रवाई नहीं होने पर अतिक्रमियों के कब्जा करने की आशंका है।

 

महिलाओं ने ज्ञापन में आग्रह किया कि मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अवैध अतिक्रमण और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया जाए, ताकि उनके भूखण्डों पर किसी प्रकार का अनधिकृत कब्जा नहीं हो सके। तहसीलदार की ओर से तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद अब शुक्रवार सुबह बीडीए की टीम के मौके पर पहुंचने और कार्रवाई करने की उम्मीद है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 ग्राम अफीम और 266 ग्राम डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

  बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करों …