बीकानेर में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, जिले में 17.73 लाख मतदाता दर्ज; 12 नवंबर से दावे-आपत्तियों का दौर शुरू

 

बीकानेर, 12 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में इसी वर्ष 15 अक्तूबर को मतदाता सूचियों के अद्यतनीकरण के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 कार्यक्रम घोषित किया गया था, जिसके अन्तर्गत आज गुरुवार को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू ने बताया कि जिले में प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 73 हज़ार 719 है, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 37 हज़ार 259, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 36 हज़ार 442 तथा ट्रांसजेण्डर मतदाता 18 है।

 

उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री रतनू ने ज़िला मुख्यालय पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची-2027 की एक सॉफ्ट कॉपी (फोटोरहित) एवं एक हार्ड कॉपी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट https://election.rajasthan.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची मे अपना नाम ऑनलाइन सर्च कर सकता है, इसके अतिरिक्त सभी BLO के पास बूथवार प्रारूप मतदाता सूची हार्डकॉपी में भी उपलब्ध रहेगी। मतदाता अपने BLO से संपर्क कर सूची मे अपने नाम की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

 

श्री रतनू ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक दावे एवं आपत्तियाँ प्राप्त किये जाएगें। दावें-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदन 28.12.2026 तक ERO द्वारा निर्णित किए जाएगें। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04.01.2027 को होगा। दावे-आपत्ति अवधि में प्राप्त होने वाले आवेदनों की सूची साप्ताहिक रूप से संकलित कर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यलय के बाहर चस्पा की जाएगी। यह सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO)/मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) की बेवसाइट पर भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी तथा ERO प्रति सप्ताह मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित कर इन सूचियों को उन्हें उपलब्ध करवायेगें।

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना व प्रविष्टियों में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है, जो सतत जारी है। इसके लिए क्रमशः फॉर्म-6, 7 एवं 8 ECINet App/Voters Portal (https://voters.eci.gov.in) पर जाकर ऑनलाईन अथवा संबंधित बीएलओ से सम्पर्क कर भरा जा सकता है। इस बाबत भी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी प्रदान की गई।

 

मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध अपील लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 24 तथा निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के नियम 23 एवं 27 के अन्तर्गत प्रथम अपील जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 15 दिवस में तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में द्वितीय अपील मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान को जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के 15 दिवस के भीतर प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

बैठक में बीजेपी से श्री लक्ष्मण कुम्हार, कांग्रेस से श्री प्रहलाद सिंह मार्शल व श्री गजानंद शर्मा व कलेक्ट्रेट निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री शिव कुमार पुरोहित उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 ग्राम अफीम और 266 ग्राम डोडा पोस्त के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

  बीकानेर। पंचायतीराज चुनाव-2026 के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करों …