कोचिंग विभाग का नियंत्रण वापस विद्युत विभाग को देने की मांग तेज, मुकेश माथुर के नेतृत्व में रेल प्रशासन से मिला यूनियन का प्रतिनिधिमंडल

 

बीकानेर। रेलवे के कोचिंग विभाग का नियंत्रण विद्युत विभाग से हटाकर मैकेनिकल विभाग को सौंपे जाने के निर्णय के विरोध में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन ने अपना विरोध दर्ज करवाया है। इस संबंध में यूनियन के जोनल महामंत्री कॉमरेड मुकेश माथुर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय, जयपुर में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी (PCPO) सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष मजबूती से रखा।

 

इस संबंध में यूनियन एवं रेल प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रशासन की ओर से PCPO, PCME, PCEE सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा चारों मंडलों के विद्युत विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने कोचिंग विभाग का नियंत्रण मैकेनिकल विभाग को सौंपे जाने के बाद सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं, तकनीकी कठिनाइयों और विद्युत कर्मचारियों को हो रही परेशानियों को विस्तारपूर्वक उठाया। यूनियन ने इन समस्याओं से जुड़े तथ्यों को लिखित रूप में भी प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया।

 

यूनियन ने स्पष्ट किया कि कोचिंग विभाग के कार्यों में विद्युत विभाग की महत्वपूर्ण तकनीकी भूमिका, जिम्मेदारियों और विशेषज्ञता को देखते हुए इसका नियंत्रण मैकेनिकल विभाग को सौंपा जाना स्वीकार्य नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग रखी कि कोचिंग विभाग का नियंत्रण पूर्व की भांति विद्युत विभाग को वापस सौंपा जाए।

 

बैठक में प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह विषय केवल विभागीय नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्युत कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान, कार्यक्षेत्र और तकनीकी पहचान से भी जुड़ा हुआ है।

 

यूनियन ने उम्मीद जताई कि प्रस्तुत तथ्यों और तर्कों पर गंभीरता से विचार करते हुए रेल प्रशासन जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा।

 

इनकी रही मौजूदगी

 

प्रतिनिधिमंडल में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के जोनल महामंत्री कॉमरेड मुकेश माथुर, बीकानेर मंडल अध्यक्ष कॉमरेड प्रेम सैनी, जयपुर से गोपाल मीना, जोधपुर से परमानंद गुर्जर एवं अजमेर से आशीष मेहता सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

वाई-फाई डिटेक्टिव रोबोट ने दिलाया आरएसवी स्कूल को प्रथम स्थान, गरिमा और स्नेह की वैज्ञानिक प्रतिभा ने किया कमाल

  बीकानेर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बीकानेर की ओर से आयोजित खंड स्तरीय विज्ञान…