दो महीने से सीवरेज जाम, शिकायतों के बाद भी नहीं जागे जिम्मेदार! वार्ड 76 के लोग परेशान

 

बीकानेर। शहर के वार्ड संख्या 76 में सीवरेज व्यवस्था बदहाल होने से क्षेत्रवासियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वार्ड के कई स्थानों पर सीवरेज लाइनें चौक पड़ी हैं, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। करीब दो महीने से जारी इस स्थिति को लेकर पार्षद विशाल कुमार सोनी ने संबंधित सफाई कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

 

पार्षद सोनी ने बताया कि सफाई कंपनी के जिम्मेदार प्रतिनिधि धनंजय को पिछले दो महीनों से लगातार समस्या से अवगत करवाया जा रहा है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिल रहे हैं। मौके पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से वार्डवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आमजन को लंबे समय तक परेशान होना पड़े, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनप्रतिनिधि होने के नाते वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

पार्षद विशाल कुमार सोनी ने नगर निगम प्रशासन एवं संबंधित कंपनी के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि वार्ड 76 में तत्काल विशेष टीम भेजकर चौक सीवरेज लाइनों को दुरुस्त करवाया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए।

 

विशाल कुमार सोनी

पार्षद, वार्ड संख्या 76, बीकानेर

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल बढ़ा सकता है गंभीर स्वास्थ्य संकट, छोटी सी लापरवाही बना सकती है दवाओं को बेअसर

  बीकानेर, 25 नवंबर। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और मनमाना इस्तेमाल भविष्य में गंभी…