भीनासर में सार्वजनिक श्मशान भूमि पर टीन शेड एवं विकास कार्यों के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत

 

बीकानेर, 25 नवम्बर। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में श्री विधायक जेठानन्द व्यास ने 15 लाख रुपये की राशि से विकास कार्य करवाने की अभिशंसा की है।

 

वार्ड संख्या-5 के भीनासर स्थित साकेत धाम, मालियों के मोहल्ले की सार्वजनिक श्मशान भूमि में टीन शेड निर्माण एवं अन्य विकास कार्य करवाने के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की है। प्रस्तावित कार्य की कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग है।

 

विधायक द्वारा यह अभिशँसा करने पर बजरंग सांखला, मनोज पड़िहार, जेठमल सोलंकी, मनोज सोलंकी, नंदकिशोर पड़िहार, लारा सोलंकी, श्याम सुंदर गहलोत, मानक सांखला, जुगल सोलंकी, किशन सोलंकी, सांवरलाल सोलंकी, महेश सोलंकी ने आभार जताया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एंटीबायोटिक का अंधाधुंध इस्तेमाल बढ़ा सकता है गंभीर स्वास्थ्य संकट, छोटी सी लापरवाही बना सकती है दवाओं को बेअसर

  बीकानेर, 25 नवंबर। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और मनमाना इस्तेमाल भविष्य में गंभी…