बीकानेर, 25 नवम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता द्वारा विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदन पोर्टल 15 अक्टूबर से खुला है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहालोत ने बताया कि योजना के तहत जिला मुख्यालय पर संचालित समस्त राजकीय महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों (एकेडमिक कोर्स) कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर अध्ययन करते हैं। उन छात्रों के आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं के पुनर्भरण के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत 2 हजार रुपये प्रतिमाह (अधिकतम 10 माह हेतु) दिये जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय महाविद्यालय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत SC, ST, OBC, MBC, EWS और MINORITY के छात्रों को देय होगा। योजना में लाभांवित होने वाले विद्यार्थियों के माता पिता की आयSC, ST, MBC के लिए 2.50 लाख रूपये, OBC के लिए 1.50 लाख रूपये एवं EWS के लिए 1 लाख रूपये अधिकतम निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के सामान्य दिशा-निर्देश व विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाईट http://sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक छात्र ई-मित्र/एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से पोर्टल पर जनआधार कार्ड के माध्यम से http://sso.rajasthan.gov.in एवं http://sjms.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण-पत्र, जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत् होने का प्रमाण-पत्र, स्व-प्रमाणित किराये के मकान का प्रमाण-पत्र/किराये की रसीद की प्रति, गत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका की प्रति। उक्त दस्तावेजों के अलावा अभ्यर्थी की आधार संख्या, अभ्यर्थी की जाति, परिवार की आय, स्वयं का बैंक खाता संख्या व अभ्यर्थी के जनाधार वेब सर्विस के माध्यम से ऑनलाईन लिये जा रहें है।
