बीकानेर, 27 नवम्बर। बीकानेर पुलिस एवं निर्विकल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे करियर काउंसलिंग कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को बेसिक पीजी कॉलेज में विशेष पॉडकास्ट का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में सीओ सिटी श्री अनुज डाल ने कॉलेज विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने, शिक्षा के साथ कौशल विकास पर ध्यान देने और अनुशासन, निरंतर मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि आज की मेहनत ही आने वाले कल की सफलता का आधार बनती है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
