कलेक्ट्रेट के 66 कार्मिक पदोन्नत, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Description of image

बीकानेर। कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालयिक, वाहन चालक और चतुर्थ श्रेणी संवर्ग के 66 कार्मिकों की पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने विभागीय पदोन्नति समिति की अभिशंसा पर यह आदेश जारी किए हैं।

आदेश अनुसार संस्थापक अधिकारी के दो, प्रशासनिक अधिकारी के 6, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 10, सहायक प्रशासन अधिकारी और वरिष्ठ सहायक के 23-23 तथा जमादार और वाहन चालक के एक-एक पद पर पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं।

सभी पदोन्नत कार्मिकों को आगामी आदेश तक अपने पद पर यथावत कार्य करने तथा पदोन्नति उपरांत कार्य ग्रहण करने की सूचना आगामी 7 दिनों में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

पदोन्नति आदेश जारी होने पर कलेक्ट्रेट के राजस्व मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह गौड़, मनीष शर्मा, हनुमान आचार्य, लीलाधर बोहरा, सुनील बिश्नोई, निजी सहायक शिवकुमार व्यास सहित अन्य कार्मिकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …