शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग के निधन पर उनकी पार्थिव देह परिजनों ने एसपी मेडिकल कॉलेज को सौंपी

Description of image

बीकानेर। बीकानेर के बिग्गावास रामसरा निवासी कन्हैयालाल सिहाग ( पिता शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी )के निधन पर उनकी पार्थिव देह भतीजे हीराराम सहू, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. विवेक माचरा ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज को सौंपी। इस दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने शहीद कैप्टन के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया, पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में सांत्वना दी। डॉ. सोनी ने बताया कि कन्हैयालाल सिहाग का यह निर्णयमेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए प्रभावी साबित होगा इसके परिणाम स्वरूप भविष्य में सर्व समाज को कुशल चिकित्सक मिलने की संभावनाएं बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के पिता कन्हैयालाल सिहाग का निधन बुधवार को हो गया था, उनकी आयु 79 वर्ष थी उनके संकल्प के अनुसार देहांत होने पर परिजनों ने उनकी पार्थिव देह गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग को सौंपी।

एनाटॉमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि के मार्गदर्शन में देह दान सम्बंधित औपचारिकता पूर्ण की गई इस दौरान डॉ. कविता पाहुजा, डॉ. गरिमा खत्री, डॉ. निर्मला, डॉ. के.आर. मीणा, डॉ. रामेश्वर व्यास, डॉ. अनीता, डॉ. भारती , मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के नवरतन श्रीमाली, लैब टेक्नीशियन कमलेश व्यास, अनूप गौतम, सुरभि नंदनी, शिव सिंह , श्रवण आदि ने पार्थिव देह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …