जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण प्रभावित कुछ रेलसेवाओं के रीशड्यूल एवं रेगुलेट के दिवसो में आंशिक परिवर्तन

Description of image

जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, इस कार्य के दौरान जयपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 2 व 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाओं के रीशड्यूल एवं रेगुलेट के दिवसो में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 14864, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा दिनांक 16.03.25 के स्थान पर दिनांक 23.03.25 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 22996, जोधपुर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 08.03.25 व 15.03.25 के स्थान पर दिनांक 08.03.25 व 22.03.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह कनकपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 16.03.25 के स्थान पर के स्थान पर दिनांक 23.03.25 को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी स्टेशन पर 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

3. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 15.03.25 के स्थान पर दिनांक 22.03.25 को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी वह कनकपुरा स्टेशन पर 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …