जिला कलेक्टर ने मिशन सरहद संवाद के तहत गज्जेवाला में ग्रामीणों से किया संवाद

Description of image

बीकानेर। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शनिवार को बीकानेर जिला मुख्यालय से लगभग 170 किलोमीटर दूर गज्जेवाला में मिशन सरहद संवाद के तहत सीमांत क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों से संवाद किया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान 12 बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया। केक काटकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। बेटियों को बोतलें, कप, स्मृति चिह्न दिए। वहीं कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाली बेटियों को डायरी, ज्यामिति बॉक्स और रजिस्टर भेंट किया।

जिला कलेक्टर ने बेटियों से संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि बच्चियों के लिए स्कूल में लाइब्रेरी बनवाई जाएगी और झूले लगवाए जाएंगे। उन्होंने बच्चियों को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी और उनके परिजनों को इसके अवसर उपलब्ध करवाने को कहा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और चरणबद्ध तरीके से इनका समाधान करने के उद्देश्य से नवाचार किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

इस मौके ग्रामीणों ने गज्जेवाला के 50 चकों के खालों को सुदृढ़ करने, गांव में अंग्रेजी माध्यम स्कूल चालू करने, बैंक की शाखा खुलवाने अथवा बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट की सेवाएं उपलब्ध करवाने, आवासीय भूमि का कब्जा हटाने, पक्की सड़क बनाने, उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम नियुक्त करने सहित विभिन्न समस्याएं रखी। जिनके निस्तारण के लिए जिला कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, उपखंड अधिकारी श्री राजेश नायक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पवार, तहसीलदार श्री बिहारी लाल, नायब तहसीलदार श्री मदन सिंह यादव, विकास अधिकारी श्री त्रिभुवन सिंह सहित विभिन्न जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण*

इस दौरान जिला कलेक्टर ने गज्जेवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सुरक्षा मापदंडों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने विद्यालय की रसोई का अवलोकन किया। स्टाफ और विद्यार्थियों की स्थिति के बारे में जाना।

*टीबी रोगियों को बांटे पोषण किट*

जिला कलेक्टर ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बज्जू के उप जिला चिकित्सालय परिसर में टीबी के रोगियों को पोषण किट प्रदान किए। इस दौरान केमिस्ट एसोसिएशन बज्जू, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक डॉ. शिवराज सिंह जाखड़ और आसपास के गांवों के निक्षय मित्रों ने टीबी के 28 मरीजों को पोषण किट प्रदान किए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सी एस मोदी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के टीबी चिकित्सा सलाहकार डॉ. सुधांश खत्री, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कोलायात डॉ सुनील जैन, उप जिला चिकित्सालय बज्जू के प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश मेघवाल, विक्रम सिंह राजवात, रामधन पँवार, लक्ष्मीकांत छंगानी, राजेश रंगा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप सिंह बीदावत मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …