पीबीएम अस्पताल में एक फोटो स्टेट के दस से बीस रुपए वसूलने की शिकायत पर विधायक जेठानंद व्यास ने भेजा बोगस ग्राहक

Description of image

पीबीएम अस्पताल परिसर में एक कागज फोटो स्टेट के दस से बीस रुपए लिए जाने की शिकायत की जानकारी के बाद बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने अपने एक कार्यकर्ता को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा और शिकायत सही पाई जाने पर खुद ई-मित्र केंद्र पहुंचे। उन्होंने इस अनियमितता पर गहरी नाराजगी जताई और मौके से ही संभागीय आयुक्त डॉ रवि कुमार सुरपुर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी और पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र वर्मा को फोन करते हुए संबंधित व्यक्ति का ई-मित्र लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए।

विधायक ने बताया कि उन्हें कई दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी, तो उन्होंने रविवार को एक कार्यकर्ता को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा, तो उससे भी एक कॉपी का दस रुपए लिया। इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए विधायक ने मौके पर पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने मौके से ही संभागीय आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को फोन किया। विधायक ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ अन्याय किसी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा।

विधायक ने संभागीय आयुक्त से पूरे प्रकरण की जांच करने और ई-मित्र संचालक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कहा। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को निर्धारित शुल्क से अधिक राशि नहीं देने की अपील की और वहां मौजूद लोगों को अपने मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि ऐसी शिकायत दोबारा होने पर उन्हें तत्काल सूचित किया जाए। विधायक ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सरकार स्तर पर की गई सुविधा का दुरुपयोग होना गलत है। इसकी पुनरावृति नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान जोगेंद्र शर्मा, अनिल आचार्य, मुरली व्यास मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पूजा, भक्ति, साधना से सदाचारी बनें, तभी जीवन सफल : जगद्गुरु वसन्त विजयानंद गिरी जी महाराज

बीकानेर। इस धरा पर मनुष्य योनि में जन्मा कोई भी प्राणी अपने ईष्ट, कुल देवी देवता अर्थात पर…