जनजातीय गौरव दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल रहेंगे मौजूद

Description of image

 

 

बीकानेर। भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। इस दौरान धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प पूरा करने के उद्देश्य से भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन पर उनके योगदान तथा उनके किए गए कार्यों का स्मरण किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि 15 नवंबर 2024 से 15 नवंबर 2025 तक की अवधि में समय-समय पर आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा के स्मरण में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सामाजिक अवसरंचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका के महत्वपूर्ण सुधार करना है। योजना की अवधारणा प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय एवं महाअभियान के तहत अर्जित अनुभव एवं सफलता के आधार पर जनजातीय क्षेत्रों तथा समुदायों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के तहत देश के 63 हजार गांवों के 5 करोड़ से अधिक जनजातीय व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत बीकानेर जिले के चार गांवों को सम्मिलित किया गया है। इनमें पंचायत समिति खाजूवाला के 5 केवाईडी, कोलायत के गिरिराजसर, पैंथरों की ढाणी, गंगापुरा को शामिल किया गया है। अभियान के तहत इन ग्राम पंचायतों के पात्र परिवारों के लिए पक्के मकान बनाना, ग्रामीण बुनियादी ढांचे को विकसित करना, आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास उद्यमिता सर्वधन एवं आजीविका के अवसरों का उन्नयन, स्वरोजगार उपलब्ध करवाना सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त गुणवत्ता शिक्षा तक पहुंच के सार्वभौमीकरण के लिए स्कूल और उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय स्तर तक गुणवत्ता स्तर में वृद्धि करना, स्वस्थ जीवन और सम्मानजनक वृद्धावस्था के लिए अनेक कार्यक्रम करवाएं जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

एसजेपीएस : आपका श्रेष्ठ प्रदर्शन ही आपकी वास्तविक पहचान – डॉ गौरव बिस्सा 

दिनांक : सोमवार, 30 जून, 2025 व्यक्तिगत एवं संगठन की सफलता के लिए उससे जुड़ी टीम का आपसी दृ…