युवा मंडलों को वितरित की जाएगी खेल सामग्री, आवेदन आमंत्रित

Description of image

बीकानेर, 12 सितंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन ‘मेरा युवा भारत’ बीकानेर से जुड़े युवा मंडलों में खेल की भावना, फिट इंडिया और स्वस्थ जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में पूर्व में गठित सक्रिय युवा मंडलों को खेल सामग्री वितरित की जाएगी।

‘मेरा युवा भारत’ की जिला युवा अधिकारी रूबी पाल ने बताया कि नियमित खेलकूद से युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। खेल सामग्री के लिए आवेदन करने की इच्छुक युवा अथवा महिला मंडलों का माई भारत पोर्टल mybharat.gov.in पर पंजीकरण अनिवार्य है। खेल सामग्री प्राप्त करने के इच्छुक युवा मंडल निर्धारित प्रारूप में 23 सितंबर तक कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी माह में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जिले की युवा मंडलों के सहयोग से आयोजित की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक युवा मंडलों से कार्यक्रम आयोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 से, देवेंद्र राज अंकुर को होगा समर्पित,प्रेस वार्ता हुई आयोजित, दी शेड्यूल की जानकारी

बीकानेर में दसवां बीकानेर थिएटर फेस्टिवल 24 फरवरी से 1 मार्च तक शहर के विभिन्न स्थानों पर …