
बीकानेर,प्रथम अंतरराष्ट्रीय वीडियो फिल्म संगोष्ठी का आयोजन राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर पीजी डिपार्मेंट आफ केमेस्ट्री एवं ग्रीन केमेस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज युनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली एवं रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम अंतरराष्ट्रीय वीडियो फिल्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के समन्वयक डॉ एस के वर्मा ने बताया कि शोधार्थी लेखक तथा फिल्म मेकर क्रिस्टीना एडम यूएसए ने ऊंट के दूध पर अपनी शोध को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न तरह की बीमारियों से बचने के लिए किस प्रकार से ऊंट का दूध उपयोगी है यह जानकारी दी तथा ऑटिज्म की बीमारी के रोकथाम के लिए दूध की उपयोगिता के बारे में पूछे गए प्रश्न का विस्तार पूर्वक उत्तर भी दिया। क्रिस्टीना एडम ने अपने ऑटिज्म पर किए हुए अपने ऊंट के दूध पर शोध को मूवी के माध्यम से प्रदर्शित किया। प्राचार्य डॉ राजेंद्र पुरोहित ने ऑफलाइन पैरेलल सेशन का निरीक्षण किया ।कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर डॉ नरेंद्र भोजक ने बताया कि प्रोफेसर जियोर्जी कैगलिवी बुडापेस्ट हंगरी से जुड़े व फॉसफीनेट्स फॉस्फोनेट्स व तृतीय फास्फीन ऑक्साइड के लिए ग्रीन पद्धति, विषय पर अपनी प्रेजेंटेशन दी । डॉ अनुभूति गोयल ने कनाडा से सीधे संगोष्ठी को ज्वाइन किया। गोयल ने कनाडा से भारतीय ज्ञान परंपरा के ऊपर आधारित मूवी का प्रदर्शन किया। डॉ अश्विनी कुमार ठाकुर सीधे पतंजलि से ऑनलाइन जुड़े तथा उनके द्वारा किए हुए विभिन्न शोधों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस दौरान उन्होंने अपने द्वारा प्रकाशित वनस्पति के एनसाइक्लोपीडिया की बारे में भी जानकारी दी तथा शोधार्थियों को अपने पतंजलि संस्थान में शोध करने हेतु अपने संस्थान में होने वाली विभिन्न वर्कशॉप के बारे में बताया । प्रोफेसर ललितेश कुमार ठाकुर असिस्टेंट डायरेक्टर सीएसआई बुद्धेरा, गुरुग्राम हरियाणा से ऑनलाइन जुड़े तथा उन्होंने कीटनाशकों के बारे में जानकारियां दी। इसी क्रम प्रोफेसर एन के शर्मा फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी सी एस ए यू ए व टी केंपस इटावा यूपी से सीधे ऑनलाइन जुड़े प्रोफेसर एन के शर्मा ने सोलर सेल की जानकारी दी तथा यह बताया कि किस तरह सोलर एनर्जी ग्रीन केमेस्ट्री के साथ कई दैनिक जीवन की ऊर्जा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करती है। अगले सत्र में केदरकांठा के बारे में अगली खूबसूरत मूवी का तन्वी छेत्री द्वारा प्रदर्शन किया गया अदनान द्वारा मूवी में मादा अश्वों के द्वारा प्रजनन की जानकारियां दी। श्यामलाल कॉलेज से मूवी का प्रदर्शन हुआ जिसमें पाक कला की पढ़ाई के बारे में बताया। एक अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी मूवी अनिल माकर द्वारा प्रदर्शित की गई जिसमें दिव्यांग समस्याओं के बताया गया रोम्बस फिल्म के फिल्म मेकर मॉरीशस के राजेश द्वारा तेलंगाना सरकार के लिए मूवी प्रदर्शित की तथा रफीक ने अगली फिल्म प्रदर्शित की जिसमें मेटा मैटेरियल्स के प्रकार तथा उपयोग के बारे में बताया गया। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान कुल 17 वीडियो फिल्म का प्रसारण किया गया । इस सत्र में डॉ चिनप्पा भास्कर कश्मीर यूनिवर्सिटी डॉ मानसी बुजारबारुआह प्रांजल कलिता डॉ दिलीप कुमार राठौर बूंदी प्रोफेसर उज्जवल गोस्वामी डॉ अफरोज अहमद प्रोफेसर अनिल कुमार छंगानी द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा की पर्यावरण संरक्षण में उपयोगिता के ऊपर वार्ता की तथा शोधार्थियों को शोध के विषय में भी जानकारियां दी। कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर के शर्मा गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर दीपक शर्मा इंदौर से रहे और बेस्ट फिल्म बेस्ट वीडियो बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन बेस्ट फिल्म मेकर बेस्ट डायरेक्टर अवार्ड फिल्म ऋषि कुमार शर्मा तन्वी छेत्री अनुभूति गोयल को दिया गया । बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन पुरस्कार खुशबू मीणा देवीलाल कस्बा मोनिका राठौड़ दुर्गेश खत्री को दिए गए । बेस्ट ऑनलाइन ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड देवेश कुमार रोहिल्ला डॉ विनीता देव तथा मालविका तथा बेस्ट ऑनलाइन पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड सिद्धार्थ कौशिक दिल्ली से रिचा शर्मा जयपुर से शुभंकर दिल्ली तथा निजारा दास असम से को दिया गया कार्यक्रम के दौरान डॉ हेमेंद्र सिंह भंडारी डॉ सत्यनारायण जाटोलिया डॉ उमा राठौर डॉ राजाराम डॉ मधुसूदन शर्मा डॉ राजेंद्र सिंह एवं राजकीय डूंगर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं रिसर्च स्कॉलर भी उपस्थित रहे ।