
बीकानेर। महिला दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती बीकानेर की ओर से दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया।
लघु उद्याेग भारती के बीकानेर अध्यक्ष राजेश गोयल व महिला इकाई अध्यक्ष राखी चौरडिया ने बताया कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड नंबर 5 स्थित राधे कृष्णा पैलेस में आयोजित दो दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव अंजु सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू सारस्वत, प्रान्त अध्यक्ष बाल किशन परिहार, प्रान्त संयुक्त सचिव बिंदु जैन की मौजूदगी में हुआ।
यह कार्यक्रम महिलाओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि उन्हें खेलों से जोड़ा जा सके और नई पीढ़ी को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिले।
गोयल ने बताया कि इस अवसर पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश नवहाल, कोषाध्यक्ष अरविंद गौड़, सुभाष मित्तल सहित अनेक मौजूद थे। खेलों का संचालन डॉ आशु मलिक, पूजा डागा, प्रकाश सिपानी ने किया।