
बीकानेर। हनुमान जी का मन्दिर, सुजानेदसर, बीकानेर में नानी बाई का मायरा चल रहा है जिसका समापन शुक्रवार काे हुआ। श्रदालुओं की भारी भीड के बीच संगीतमय मायरे का वाचन मरुनायक एवं मदन मोहन व्यास पीठ के पं. महेश कुमार व्यास रत्ताणी द्वारा किया गया। समस्त मोहलेवासी मायरे में उत्साहित होकर भक्त की कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रसाद का वितरण हुआ। पं. व्यास ने कहा कि जब भगवान की कथा होती है तो भक्त सुनते है जब भक्त की कथा होती है तो भगवान स्वयं सुनते है। सभी मोहल्ले वासियों द्वारा व्यास पीठ का सम्मान किया गया।