पूर्व सीएम अशोक गहलोत 75वें जन्मदिन पर सेवा दिवस: गायों को लापसी, राहगीरों को शिकंजी, आश्रम में भोजन सेवा

Description of image

बीकानेर, 03/05/2026 को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, बीकानेर द्वारा रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य एवं पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 9 बजे जैसलमेर रोड स्थित गंगा जुबिली गोशाला में गायों को लापसी खिलाकर की गई। इसके पश्चात शहर के विभिन्न पार्कों एवं बड़े कब्रिस्तान क्षेत्र में पक्षियों के लिए 51 परिंदे (पानी के पात्र) लगाए गए तथा चुग्गे की व्यवस्था की गई।

दोपहर के समय मोहता चौक, बारह गुवाड़ एवं कसाई बारी क्षेत्रों में राहगीरों के लिए ठंडी शिकंजी वितरित की गई।

इन कार्यक्रमों में बिठ्ठल बिस्सा, डॉ. अनंत जोशी, नवनीत आचार्य, एन.डी. कादरी, मिर्जा हैदरबेग, प्रफुल्ल हटीला, अब्दुल रहमान लोदरा, इस्माइल खिलजी, एजाज पठान, जाकिर पठान, शाक़िर चौबदार, हसन अली, सदीक, अरविंद श्रीमाली, संतोष व्यास, गोपसा जोशी, एनएसयूआई कार्यकर्ता गिरधर जोशी, आशीष रंगा, गोपाल जोशी जोपासा, भीखा राम कुम्हार, अशोक जोशी, मो. शोएब साजिद, पीएच शकील स्टार, मो. हरम सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सेवा कार्यों में सहयोग प्रदान किया तथा गहलोत के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसी क्रम में समिति द्वारा अपना घर आश्रम में निवासरत 151 प्रभुजनों को भोजन भी करवाया गया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में मानवता, करुणा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

हीमोफीलिया में इनहिबिटर प्रबंधन पर सीएमई आयोजित : बाईपासिंग एजेंट्स व एमिसिज़ुमैब के रूप में उपचार को नई दिशा

बीकानेर, 3 मई 2026, बीकानेर पीडियाट्रिक सोसाइटी के तत्वावधान में “इनहिबिटर प्रबंधन इन हीमो…