
बीकानेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक की 50वीं स्वर्णिम वर्षगांठ के अवसर पर गंगा पिंजरापोल गौशाला में भव्य धार्मिक एवं सेवा भाव से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 14 क्विंटल लापसी का भोग लगाकर गौमाता को प्रसादी अर्पित की गई तथा बड़ी संख्या में उपस्थित गौभक्तों ने गो प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में गो भक्त समाजसेवी देवकिशन चांडक (देवश्री), समाजसेवी गोभाट जी, कृष्ण चंद एवं अनेक गौभक्तों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने नित्यानंद पारीक को स्वर्णिम वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की कामना की।
इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव ने दूरभाष पर नित्यानंद पारीक को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का वातावरण गौसेवा, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था से सराबोर रहा। उपस्थित गौभक्तों ने गौशाला में सेवा कार्य करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया।