
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 14.05.26 व 15.05.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 15.05.26 व 16.05.26 को रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 20944, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा समदडी, जालोर, मारवाड भीनवाल, भीलडी, पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 20694, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.05.26 को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड भीनवाल, जालोर व समदडी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
7. गाडी संख्या 12462, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलडी व जालोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
8. गाडी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 14.05.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चित्तौडगढ-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाडा, चित्तौडगढ, नीमच व मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह मारवाड जं. स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
2. गाडी संख्या 22548, साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा जो दिनांक 15.05.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह आबूरोड-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।