केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने देशनोक सीएचसी में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Description of image

बीकानेर, 14 मई। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को देशनोक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नगर पालिका द्वारा निर्मित मेडिसिन स्टोर एवं आर्टिकल स्टोर तथा सांसद निधि कोष से उपलब्ध करवाई गई सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मंच से ही मदरसा इस्लामिया गौसिया में निर्मित तीन कमरों का भी लोकार्पण किया। इससे पूर्व उन्होंने मां करणी के दर्शन के साथ अपने देशनोक दौरे की शुरुआत की।

देशनोक सीएचसी परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का साफा एवं शॉल भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि देशनोक सीएचसी को शीघ्र ही उप-जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आडसर दौरे के दौरान इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के पिछले वर्ष देशनोक दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर देशनोक की प्रगति और विकास कार्यों की जानकारी लेते रहते हैं।

इस अवसर पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में आमजन ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय मंत्री को सौंपे। पूर्व पार्षद श्री रामेश्वर जनागल ने सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाने की मांग रखी। वहीं श्री लक्ष्मणदान ने देशनोक सीएचसी में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने तथा राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय को ‘ए’ श्रेणी में क्रमोन्नत कर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने संबंधी ज्ञापन सौंपा। इसके अतिरिक्त आमजन ने बिजली, पानी एवं सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिले में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान, उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त

बीकानेर, 14 मई। उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जयपुर से आई टीम ने ग…