वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामदयाल भाटी को मिलेगा “भारत-भूटान शांति रत्न पुरस्कार”

Description of image

बीकानेर, 16 मई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संवाद एवं वैश्विक शांति के लिए कार्यरत संस्था अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा आगामी 21 जून 2026 को थिम्फू (भूटान) में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर प्रतिष्ठित “भारत-भूटान शांति रत्न पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा।

इस समारोह के लिए दैनिक थार संवाद एवं भारत न्यूज़ 24 के ब्यूरो प्रमुख डॉ. रामदयाल भाटी का चयन किया गया है। मंच की चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. हुकुम चंद गणेशिया ने सर्वसम्मति से उनके नाम को स्वीकृति प्रदान की।

समारोह का आयोजन भारत-भूटान शांति एवं मैत्री संधि 1949 के अंतर्गत पूर्व वित्त मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारत और भूटान के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत बनाने के साथ-साथ भारतीय वैदिक संस्कृति, “वसुधैव कुटुंबकम” एवं वैश्विक समरसता के संदेश को विश्व स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के अनुसार, इस आयोजन को विश्व के 25 देशों का नैतिक समर्थन प्राप्त है। समारोह में भारत से आमंत्रित विशिष्ट प्रतिभाओं को भूटान के गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

मंच के सचिव (सांस्कृतिक) विवेक स्वामी ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों के प्रवेश पास एवं आधिकारिक होर्डिंग्स की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।

इस उपलब्धि पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने डॉ. रामदयाल भाटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

SAI एक्सीलेंस सेंटर से बीकानेर बनेगा राजस्थान का नया स्पोर्ट्स हब: अनिल जोशी

बीकानेर। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने कहा कि बीकानेर में भारतीय खेल प्राधिकरण (…