विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी के प्रयास लाए रंग,ब्लाॅक चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत हुआ कोलायत मुख्यालय का राजकीय आयुर्वेद औषधालय

Description of image

बीकानेर 16 मई। कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने कोलायत मुख्यालय पर स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय को राजकीय आयुर्वेद ब्लाॅक चिकित्सालय के रूप में क्रमोन्नत किया है। आयर्वेद विभाग के निदेशक डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने बताया कि क्रमोन्नत चिकित्सालय में चार आयुर्वेद डाॅक्टर, 4 नर्सिंग स्टाफ, 4 परिचारक बैठने के साथ ही आगामी कुछ समय में नए भवन के निर्माण के बाद मरीजों को भर्ती कर इलाज की सुविधा भी प्राप्त होगी।

 

गौरतलब है कि विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने विधानसभा बजट घोषणा वर्ष 2026-27 के बिन्दु संख्या – 93(2)(प) के संदर्भ अपने पत्रांक: विधा/कोलायत/2025-26/1076 दिनांक 23.03.2026 द्वारा उप-मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर स्थित कपिल मुनि मंदिर व पवित्र कपिल सरोवर पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन विशाल मेले का आयोजन पुष्कर मेले की तर्ज पर होता है। जिसमें बीकानेर संभाग, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित सम्पूर्ण भारत के श्रद्धालु आते हैं। साथ ही प्रतिदिन प्रदेश सहित देश-विदेश से विभिन्न श्रद्धालु पवित्र कपिल सरोवर में स्नान करने आते हैं। वहीं गुरूनानक जयंती पर सिख धर्म के श्रद्धालु गुरूद्वारा में अरदास के लिए आते हैं। कोलायत क्षेत्र, जो कि रेगिस्तानी क्षेत्र व अन्तर्राष्ट्रीय सीमान्त क्षेत्र भी है, क्षेत्र के ग्रामीण दूर-दराज ढाणियों व चकों में निवास करने के कारण छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज घरेलू व देशी तरीके से करने के कारण ग्रामीणों आयुर्वेद से संबंधित इलाज में ज्यादा रूचि रखते हैं। साथ ही भाटी ने अवगत कराया कि बीकानेर जिले के उपखण्ड मुख्यालय कोलायत में राजकीय आयुर्वेद औषधालय वर्तमान में संचालित है। ग्रामीण व पर्यटक अधिकाधिक आयुर्वेद व पंचकर्म आदि पद्धतियों का लाभ लेते हैं। जिस पर भाटी ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय कोलायत (बीकानेर) को राजकीय आयुर्वेद ब्लाॅक चिकित्सालय में क्रमोन्नत करवाने की अनुशंसा की।

श्री भाटी ने बताया कि बजट घोषणा 2026-27 के बिन्दु संख्या – 93(2)(प) पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उप-मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय कोलायत (बीकानेर) को राजकीय आयुर्वेद ब्लाॅक चिकित्सालय में क्रमोन्नत किया है। श्री भाटी ने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय कोलायत पर आयुर्वेद चिकित्सालय के क्रमोन्नति के कारण ग्रामीणों, श्रद्धालुओं व पर्यटकों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक श्री भाटी ने इसके लिए मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री व आयुर्वेद मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

SAI एक्सीलेंस सेंटर से बीकानेर बनेगा राजस्थान का नया स्पोर्ट्स हब: अनिल जोशी

बीकानेर। भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी ने कहा कि बीकानेर में भारतीय खेल प्राधिकरण (…