एग्री पाठशाला के विद्यार्थियों ने जाना आधुनिक कृषि का भविष्य, शैक्षिक भ्रमण में मिली नई तकनीकों की जानकारी

Description of image

बीकानेर,एग्री पाठशाला बीकानेर द्वारा विद्यार्थियों को खारा स्थित निजी विश्वविद्यालय में शैक्षिक भ्रमण करवाया गया, जहाँ बच्चों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों एवं वैज्ञानिक शोधों की जानकारी दी गई। इस दौरान संस्थान के डायरेक्टर संजय जाखड़ सर एवं रामानंद स्वामी सर सहित संस्थान का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा ।

भ्रमण के दौरान बच्चों को वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों से प्रत्यक्ष वार्तालाप करने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने अपने करियर एवं एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. राकेश भार्गव (CIAH Director), CPRI कुफरी वैज्ञानिक, डॉ एन. डी. यादव (CAZRI Scientist) एवं डॉ बी. डी. शर्मा (CIAH Director Scientist) द्वारा विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, नई तकनीकों एवं रिसर्च के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उनके अंदर कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने के प्रति नया उत्साह एवं प्रेरणा देखने को मिली।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर को मिली राहत,21 मई से नियमित पानी सप्लाई शुरू

बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने …