
बीकानेर, दिनांक 20 मई 2026,लघु उद्योग भारती, बीकानेर द्वारा आज बीकानेर की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।
गंगाशहर निवासी कुमारी तान्या सामसुखा ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान एवं भारतवर्ष का नाम रोशन किया। कुमारी तानिया पूरे भारतवर्ष में टॉपर रहीं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर लघु उद्योग भारती बीकानेर द्वारा उनका विशेष सम्मान किया गया।
इसी अवसर पर बीकानेर रेलवे चिकित्सालय विभाग की डॉ. आशु मलिक का भी सम्मान किया गया। डॉ. मलिक ने जयपुर में आयोजित रेलवे प्रतियोगिताओं में तीन विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त कर बीकानेर का गौरव बढ़ाया।
सम्मान समारोह में लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण जी परिहार, बीकानेर इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश जी गोयल, सचिव श्री राकेश जी जाजू, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद जी गौड़, महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती राखी चौरड़िया, सचिव श्रीमती रंजन जी चोपड़ा, बीकानेर हेरिटेज की अध्यक्ष श्रीमती अंजू जी कोचर एवं सचिव श्रीमती मनीषा आचार्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बीछवाल इकाई के अध्यक्ष श्री पारस जी बोथरा, खारा इकाई के श्री कुलदीप जी शेखावत सहित अनेक सदस्यगण भी मौजूद रहे, एवं इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, महिला ईकाई की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती सुधा आचार्य ने शंखनाद कर उनका सम्मान किया I
लघु उद्योग भारती, बीकानेर के सभी पदाधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों ने दोनों प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीकानेर की बेटियां निरंतर अपनी प्रतिभा से देशभर में बीकानेर शहर का नाम गौरवान्वित कर रही हैं और आगे भविष्य में भी करती रहें ।