कूडो राजस्थान का चौथा लगातार राष्ट्रीय कब्जा, 97 मेडल्स संग बना अजेय रिकॉर्ड

Description of image

बीकानेर, 24.05.2026। युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार की मान्यता प्राप्त कीफी एसोसिएशन द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस सैनिक स्कूल, फूलगांव, पुणे (महाराष्ट्र) में छह दिवसीय चौथी कूडो नेशनल चैंपियनशिप कप एवं नेशनल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

कूडो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि इस नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान कूडो टीम ने 97 मेडल्स के साथ प्रथम स्थान, 77 मेडल्स के साथ गुजरात टीम ने दूसरा स्थान और 45 मेडल्स के साथ मध्यप्रदेश टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

कूडो राजस्थान की सचिव सेन्सेई अरुणा पटेल ने बताया की भारत के सभी राज्यो से 1000 से अधिक कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे राजस्थान के 140 खिलाड़ियों ने अपने दम ख़म से 97 मेडल्स 38 गोल्ड, 22 सिल्वर, 37 ब्रॉन्ज़ हासिल कर लगातार चौथी बार ट्रॉफी जीत कर अजेय रिकॉर्ड बनाया है दूसरे स्थान पर गुजरात टीम ने 24 गोल्ड 18 सिल्वर, 35 ब्रोंज और तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश ने 29 गोल्ड, 8 सिल्वर, 8 ब्रोंज जीते हैं ।

कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सैन ने बताया कि इस नेशनल ट्रेनिंग कैंप में हाँशी मेहुल वोरा द्वारा कुडो के नए वर्जन के साथ-साथ ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु का विशेष प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया गया।

समापन समारोह में कूडो इंडिया की अध्यक्ष सेन्सेई मेघा वोरा व कूडो इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक हाँशी मेहुल वोरा द्वारा राजस्थान टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई।

इस चैंपियनशिप में बीकानेर के कूडोकाजो 20 मेडल्स जीते जिसमे – गोल्ड नीलकंठ, नैतिक चैंवारिया, चिरंजीव तिवारी, अनुश्किता यादव, डिम्पल मारू, डिम्पल रामावत, सिल्वर – निकुंज सुथार, मोहित प्रजापत, अंकिता मारू, तेजस्विनी, शरण पुरोहित तथा ब्रोंज – तनिष्क सैन, देवांश मजोक, शिवाय भोजक, करणवीर सारस्वत, मोहम्मद दानिश शेख़, सिद्धांत जोशी, दिव्या शर्मा, शिरीन अशरफी, प्रियदर्शनी शेखावत ने जीता है। टीम कोच रेन्शी प्रीतम सैन थे

 

22 मई को सम्पूर्ण विश्व में ‘वर्ल्ड कुडो डे’ मनाया गया, जो कुडो के संस्थापक जुकोचो ताकाशी अज़ुमा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

 

बीकानेर टीम की इस शानदार सफलता पर कूडो खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व का माहौल रहा।

टीम के बीकानेर आगमन पर स्थानीय खिलाड़ियों, पदाधिकारियो और परिवारजनों ने ढोल नगाड़ों के साथ सभी खिलाड़ियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

संस्था पदाधिकारियो देवेंद्र कुमार बिश्नोई, नगेन्द्र सिंह शेखावत, श्रीभगवान मारू, दिव्या डुमरा, नरेंद्र अग्रवाल, नीलम जौहरी, ज्योतिप्रकाश रंगा व स्थानीय खिलाडी और ब्लैक बेल्ट्स ने बधाई और शुभकामनाये दी।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

AE HAALO 2.0 की धूम, 12 अक्टूबर को सजेगी गरबा-डांडिया की शाम; सीमित पास शेष

बीकानेर। गरबा और डांडिया के रंगों से सराबोर होने के लिए बीकानेर तैयार है। शहर में गरबा प्र…