
बीकानेर, 3 जून 2026। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी एवं पंजाबी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात कर पंजाबी समाज के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर में पंजाबी समाज की बड़ी आबादी निवास करती है तथा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन के लिए समाज भवन की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रतिनिधियों ने भवन निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि आवंटित करने की मांग रखी।
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज एक सुदृढ़ एवं संगठित समाज है तथा समाज भवन हेतु भूमि आवंटन के विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर समाज के महासचिव ओमप्रकाश खत्री सहित जाम पुनीत राजपाल, नरेश गुर्जा, ललित खत्री, सोमेश्वर शर्मा, मुकेश भारती, लक्ष्मी नारायण सचदेवा, विजय भक्ति, पारस झंब, रतन खत्री, धीरज झंब, तरुण सहगल, सतीश मिड्डा, मदन कपूर, सुशील वाधवा एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए समाज की मांग पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई।