नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते तीन जुआरी दबोचे

Description of image

बीकानेर, 6 जून। जिले में जुआ-सट्टा एवं संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोटी (घोड़ी दाना) पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,280 रुपये नकद एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त दो गोटी (घोड़ी दाना) बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और वृत्ताधिकारी नगर के सुपरविजन में थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगातार जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

इसी क्रम में 5 जून को प्रकाश हरिजन के निर्माणाधीन मकान के सामने स्थित गली, आम हरिजन बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की गई। मौके पर गोटी (घोड़ी दाना) पर दांव लगाकर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग सिंह (40), सीताराम सरपटा (40) एवं खेमाराम जाट (37) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,280 रुपये नकद जब्त किए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरपीजीओ एक्ट एवं संगठित अपराध से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी रोहित चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से कांस्टेबल कैलाश की भूमिका सराहनीय रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर तहसील की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे शिविर, पटवारी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रहकर बनाएंगे किसान आईडी

बीकानेर, 27 अगस्त। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के तहत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री एवं क…