बीकानेर रेल मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली आयोजित

Description of image

मंगलवार (9.06.26) को बीकानेर रेल मंडल पर अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा कोट गेट समपार फाटक से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय तक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आमजन को समपार फाटकों पर सुरक्षा एवं संरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया l

प्रतिभागियों ने संरक्षा संबंधी नारे लगाते हुए आमजन को समपार फाटकों पर सावधानी बरतने, बंद फाटक को पार न करने तथा रेलवे के सुरक्षा एवं संरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नागरिकों को सुरक्षा एवं संरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए तथा समपार फाटकों पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए समपार फाटक पार करते समय सदैव निर्धारित नियमों का पालन करना आवश्यक है।

रेलवे प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समपार फाटकों पर निर्धारित नियमों का पालन करें तथा अपनी एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। इस अवसर पर निम्न सुरक्षा संदेश विशेष रूप से प्रसारित किए गए—

“रुकें – देखें – सुनें – फिर पार करें”

“सुरक्षित समपार, सुरक्षित परिवार”

“जब भी देखो आती रेल, कभी न समझो इसको खेल”

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अजय सिंह सेंगर, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एस.एस. दायमा सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे l

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गजनेर पुलिस की बड़ी सफलता, 19.5 किलो डोडा पोस्त बरामद

बीकानेर, 9 जून 2026।बीकानेर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए …