राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया सेवा-सम्मान कार्यक्रम, मरीज परिजनों को भोजन व गोवंश को खिलाया हरा चारा

Description of image

बीकानेर, 11 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पीबीएम अस्पताल के पास स्थित मां रोटी बैंक परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर दूर-दराज से उपचार के लिए आए मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया गया तथा मेडिकल ग्राउंड के पास गोवंश को हरा चारा खिलाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी ने कहा कि राजेश पायलट ने 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने वायुसेना की नौकरी छोड़ राजनीति में प्रवेश किया और वर्ष 1980 से लगातार कई बार सांसद चुने गए। उन्होंने किसानों, गरीबों और आमजन के हितों के लिए सदैव संघर्ष किया, जिसके कारण वे किसानों के प्रिय नेता बने।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने कहा कि राजेश पायलट ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। विशेष रूप से कश्मीर और उत्तर-पूर्व के मुद्दों पर उन्होंने गंभीरता से कार्य करते हुए शांति एवं सामान्य स्थिति स्थापित करने के प्रयास किए। उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़ ने उन्हें दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि राजेश पायलट ने संगठन और देशहित को सर्वोपरि रखा। वे कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में भी उतरे थे और देश में जनचेतना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

इस अवसर पर इकबाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खेलकूद प्रकोष्ठ शहर कांग्रेस, हाजिर खान, कांग्रेस नेत्री हबीबा चौधरी, राज भटनागर, लक्ष्मी गुप्ता, खुर्शीदा बेगम (ब्लॉक अध्यक्ष), शहनाज, पुष्पा, रुक्मणी नायक, सरोज, मोहम्मद हसन अली (सचिव, राजीव गांधी विचार मंच), नंदलाल गहलोत (शहर अध्यक्ष, अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ) एवं गोरीशंकर गहलोत (प्रदेश महासचिव, अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ) सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे और स्वर्गीय राजेश पायलट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

जारीकर्ता:

नित्यानंद पारीक

प्रदेश उपाध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी

अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ :::

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

318 करोड़ रुपए का सहयोग देने वाले 154 भामाशाह और 97 प्रेरक होंगे सम्मानित

बीकानेर, 12 जून। शिक्षा विभाग द्वारा 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 29 जून को जय…