नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Description of image

बीकानेर, 17 जून। बीकानेर पुलिस ने नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई पुलिस थाना सदर बीकानेर द्वारा बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए), राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त सहयोग से की गई।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ तथा सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त सदर श्रीमती अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में थाना प्रभारी श्री सुरेन्द्र पचार के नेतृत्व में संपादित की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी जग्गू उर्फ मोहम्मद शकील उर्फ रौनक पुत्र मोहम्मद अब्बास निवासी भट्टों का बास, बीकानेर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न गंभीर अपराधों के कुल सात प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित धन से कस्बा भुट्टा का बास क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण कर रखा था।
ऑपरेशन नीलकंठ के तहत आरोपी द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण तथा अवैध रूप से निर्मित दुकान एवं निर्माण को संयुक्त कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया गया।
बीकानेर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति, अवैध कब्जों तथा अपराधियों के नेटवर्क को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन नीलकंठ के तहत ऐसी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी) 2026 परीक्षा,जिला कलेक्टर ने ली तैयारियों की समीक्षा बैठक

बीकानेर, 17 जून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), नई दिल्ली द्वारा आयोजित नीट (यूजी) 2026…