जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन

Description of image

बीकानेर, 24 जून। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 जून से पूरे राजस्थान में संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत बुधवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे ने पंचायत समिति बीकानेर की ग्राम पंचायत शोभासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर वहां संचालित गतिविधियों एवं प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को अधिकाधिक सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।

 

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। म्यूटेशन, बंटवारा एवं आबादी भूमि पट्टों के वितरण के साथ-साथ मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को वीबी-जी रामजी योजना की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

 

पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शैलजा पांडे ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्राप्त लाभों की जानकारी भी ली।

 

इस दौरान पंचायत समिति बीकानेर की विकास अधिकारी श्रीमती साजिया तब्बसुम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला कलेक्टर ने राजासर भाटियान में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने बुधवार को छत्तरगढ़ के राजासर भटियान में आयोजित ग्रामीण सेव…