पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ के तहत 30 जून को बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे गोविन्द सिंह डोटासरा एवं टीकाराम जूली

Description of image

बीकानेर, 25 जून 2026। पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, संसाधनों की कमी तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” को अब प्रदेश स्तर का समर्थन प्राप्त होने जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 30 जून 2026 को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बीकानेर पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

गौरतलब है कि पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत पिछले 15 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। आंदोलनकारियों द्वारा अस्पताल प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को पीबीएम अस्पताल में सुधार हेतु 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर संतोषजनक एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में करवाई जायें।

 

कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में बीकानेर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

निर्जला एकादशी पर किशोरों और युवाओं ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

बीकानेर, 25 जून। एक ओर जहां आज की युवा पीढ़ी का एक वर्ग नशे की गिरफ्त में जकड़ता दिखाई दे …